1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. director atlee to work with varun dhawan next film

शाहरुख खान के बाद वरुण धवन को लेकर फिल्म बनाएंगे एटली

shahrukh khan
साउथ के फेमस निर्देशक एटली इन दिनों शाहरुख खान के साथ फ्मि 'जवान' पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जवान के बाद एटली एक और बॉलीवुड फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन नजर आ सकते हैं। 

 
कहा जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर वरुण और एटली के बीच कई बार चर्चा भी हो चुकी है। यह फिल्म थेरी का रीमेक होगी। इस फिल्म का निर्माण पहले केवल एटली ही करने वाले थे, लेकिन अब उनके साथ प्रोड्यूसर मुराद खेतानी का नाम भी जुड़ गया है। 
 
यह फिल्म इसी साल जून से सितंबर के बीच शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि फिल्म थेरी साल 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें थलपति विजय नजर आए थे। फिल्म में सामंथा और एमी जैक्सन भी अहम भूमिकाओं में थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
ओटीटी डेब्यू करने जा रहीं वाणी कपूर, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर!