1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. dimple kapadia mother betty kapadia dies

डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन

dimple kapadia
मुंबई। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का रविवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। वे 80 साल की थी।
 
बेट्टी कपाड़ियां काफी समय से बीमार थीं और इसके चलते ही उन्हें मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डिंपल ने भी पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपनी मां की बीमारी के बारे में बताया था।
 
नानी बेट्टी कपाड़िया की मौत के बाद ट्व‍िंकल और अक्षय के अलावा करण और बाकी फैमिली मेंबर्स उनके अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचें।
 
कुछ दिनों पहले बेट्टी का 80वां बर्थडे मनाया गया था। ट्विंकल खन्ना ने नानी के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
अगला लेख
टाइगर श्रॉफ ने रीक्रिएट किया हॉलीवुड फिल्म 'मेट्रिक्स' का आइकॉनिक एक्शन सीन, वायरल हुआ वीडियो