1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dilip kumar hospitalised saira banu sharing actor health update

दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, सायरा बानो ने दी सेहत की जानकारी

Dilip Kumar
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने उनके सेहत की जानकारी दी है।

 
सायरा बानो ने बताया कि 98 वर्षीय दिलीप कुमार के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत महसूस हुई। अभी उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। डॉक्टर उनका नियमित रूप से चेकअप कर रहे हैं। सायरा बानो ने कहा कि दिलीप कुमार साहब तेजी से ठीक हो रहे हैं और रविवार उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
 
दिलीप कुमार ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने के लिए कहा। उन्होंने लिखा- 'सभी लोग सुरक्षित रहिए।'
 
बता दें कि 11 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले दिलीप कुमार ने बीते साल सेलिब्रेट नहीं किया। कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए उन्होंने ये फैसला लिया था। 
 
अगला लेख
सत्यजीत रे के 100 वर्ष : लम्बे कद की लम्बी परछाइयां