मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. did raj kundra pays 25 lakhs bribe to crime branch officers
Written By
Last Updated : गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (19:30 IST)

क्या गिरफ्तारी से बचने के लिए राज कुंद्रा ने दी थी 25 लाख की रिश्वत? फरार आरोपी ने किया दावा

पॉर्नोग्राफी केस : क्या गिरफ्तारी से बचने के लिए राज कुंद्रा ने दी थी 25 लाख की रिश्वत? फरार आरोपी ने किया दावा - did raj kundra pays 25 lakhs bribe to crime branch officers
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है। वही उनपर शिकंजा भी कसता जा रहा है। 
 
वही अब इस केस में फरार एक आरोपी का दावा किया है कि राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए क्राइम ब्रांच को 25 लाख रुपए की रिश्वत दी थी। खबरों के अनुसार यह आरोप यश ठाकुर ने लगाए है। यश का यहां तक कहना है कि पुलिस ने उनसे भी घूस मांगी थी। यश ठाकुर के इस दावे के बाद पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।
 
खबरों के अनुसार यश ठाकुर ने दावा किया कि इस मामले में उन्होंने मार्च में महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत भी की थी। उन्होंने इस बारे में एक ईमेल लिखा था। उनका कहना है कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस मेल को अप्रैल में ही मुंबई पुलिस कमिश्नर को जांच के लिए भेज दिया था।
 
 
बता दें कि यश ठाकुर पर पॉर्न फिल्म मामले में केस दर्ज है और वह फरार है। राज कुंद्रा के साथ 11 और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। 23 जुलाई को राज की कोर्ट में पेशी होनी है। 
 
मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम को राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर रेड की है। खबरों के मुताबिक कुंद्रा के ऑफिस में लगे कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया गया है। बताया जाता है कि यहीं से वी ट्रांसफर के जरिए वीडियो को अपलोड किया जाता था।