Hanuman Chalisa
✕

‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट लीक? नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार को लेकर बड़ा अपडेट

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2026 (17:23 IST)
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर धमाका करने के लिए तैयार है। मार्च 2026 में रिलीज हुई इस स्पाई थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और दुनियाभर में जबरदस्त चर्चा बटोरी। अब फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। 
 
खास बात यह है कि फिल्म का OTT वर्जन थिएटर रिलीज से भी ज्यादा लंबा और अनकट बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ अगले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर इंटरनेशनल स्तर पर स्ट्रीम होगी। हालांकि भारत में इसे नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि जियोहॉटस्टार पर रिलीज किए जाने की चर्चा है। मेकर्स ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई संकेत फिल्म की OTT रिलीज डेट की तरफ इशारा कर रहे हैं।
 

नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज होगी फिल्म?

नेटफ्लिक्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 14 मई 2026 से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए स्ट्रीम होगी। कुछ देशों में टाइम जोन के कारण यह 15 मई से उपलब्ध होगी।
 
फिल्म को “Raw & Undekha” टैगलाइन के साथ रिलीज किया जाएगा। सबसे ज्यादा चर्चा इसके extended version को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक OTT वर्जन की लंबाई करीब 3 घंटे 52 मिनट हो सकती है, जिसमें अनकट गालियां, अतिरिक्त फुटेज और लंबे क्रेडिट्स भी शामिल होंगे। यानी दर्शकों को थिएटर से अलग और ज्यादा इंटेंस अनुभव देखने को मिल सकता है।
 

भारत में नेटफ्लिक्स नहीं, जियोहॉटस्टार पर आएगी?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत में ‘धुरंधर 2’ की स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर हो सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म 14 मई के आसपास प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
 
दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर आया था, लेकिन इस बार OTT पार्टनर बदलने की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ALSO READ: धुरंधर द रिवेंज रिव्यू: रणवीर सिंह का विस्फोटक अंदाज और इंटेंस सिनेमाई सफर
 

कोर्ट केस से सामने आया OTT रिलीज का संकेत

फिल्म की OTT रिलीज चर्चा में तब और आ गई जब इससे जुड़ा एक कानूनी विवाद सामने आया। दरअसल फिल्म के क्लाइमैक्स में ‘तिरछी टोपीवाले’ गाने का remix version इस्तेमाल किया गया था, जिसे ‘रंग दे लाल’ नाम दिया गया।
 
मूल गाने वाले फिल्ममेकर राजीव राय ने कथित तौर पर मेकर्स पर बिना अनुमति गाना इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की।
 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट में सुनवाई के दौरान फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि ‘धुरंधर 2’ मई के मध्य से पहले OTT पर नहीं आएगी। इसी वजह से अब 14 मई की तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
 

बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी है तूफानी कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सात हफ्तों बाद भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने भारत में अब तक 1,140.67 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
 
वहीं Sacnilk के मुताबिक फिल्म का worldwide gross collection 1,791.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसमें भारत से 1,365.20 करोड़ रुपये और विदेशों से 426.35 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
 
बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 

क्या OTT पर भी टूटेंगे रिकॉर्ड?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘धुरंधर 2’ थिएटर की तरह OTT पर भी रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप हासिल कर पाएगी? फिल्म का लंबा और अनकट वर्जन पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है। रणवीर सिंह के फैंस इसे साल की सबसे बड़ी OTT रिलीज मान रहे हैं।
 
अगर फिल्म भारत में जियोहॉटस्टार और इंटरनेशनल मार्केट में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होती है, तो यह OTT की दुनिया में भी बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकती है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख