1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. thalapathy vijay last movie jana nayagan release on june 22
Last Modified: शुक्रवार, 8 मई 2026 (15:45 IST)

राजनीति के बाद अब सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगे थलपति विजय, इस खास दिन रिलीज होगी 'जन नायकन'!

Thalapathy Vijay latest news
साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की राजनीति पार्टी TVK को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटे मिली है। थलपति विजय ने अपनी फैन फॉलोइंग के दम पर इतनी सीटें जीतकर हर किसी को चौंका दिया। राजनीति में प्रवेश के साथ ही विजय फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास लेने की घोषणा भी कर चुके हैं। 
 
हालांकि थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। सेंसर बोर्ड (CBFC) और कानूनी विवादों में फंसी यह फिल्म अब अपनी अंतिम मंजिल की ओर बढ़ रही है। ताजा खबरों की माने तो मेकर्स ने 'जन नायकन' की रिलीज डेट लॉक कर दी है। 
खबरों के अुनसार मेकर्स 'जन नायकन' को थलपति विजय के जन्मदिन यानी 22 जून को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। डिस्ट्रिब्यूटर्स भी इस प्रोजेक्ट में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और उन रीजन में डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स हासिल करने के लिए ज्यादा कीमत चुका रहे हैं जहां अभी तक फिल्म नहीं बिकी है।
 
इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यदि विजय जून के महीने में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं, तो 'जन नायकन' की रिलीज महज एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक उत्सव बन जाएगी। फिल्म में विजय एक IPS अधिकारी (वेत्री कोंडन) की भूमिका निभा रहे हैं, जो व्यवस्था के खिलाफ लड़ता है। उनके ऑन-स्क्रीन किरदार और वास्तविक जीवन की राजनीतिक जीत के बीच समानताएं फिल्म को लेकर क्रेज को कई गुना बढ़ा चुकी हैं।
 
'जन नायकन' की रिलीज की राह आसान नहीं रही है। मूल रूप से इसे जनवरी 2026 में पोंगल के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर बोर्ड की आपत्तियों और धार्मिक सद्भाव से जुड़े विवादों के कारण फिल्म की रिलीज को रोकना पड़ा। मामला मद्रास हाईकोर्ट तक जा पहुंचा, जिससे फैंस के बीच काफी निराशा देखी गई थी।
 
इसी बीच, अप्रैल 2026 में फिल्म का एक HD वर्जन ऑनलाइन लीक हो गया, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर दिया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है और इंटरनेट से पायरेटेड लिंक्स को हटाने का काम युद्ध स्तर पर किया गया।
यह फिल्म विजय के करियर की आखिरी फिल्म है, क्योंकि उन्होंने अब पूर्णकालिक राजनीति में कदम रख दिया है। उनकी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। 108 सीटें जीतकर विजय अब मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।
 
निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं।रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर ने इसका म्यूजिक तैयार किया है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
संजय दत्त की 'आखरी सवाल' का ट्रेलर रिलीज, सामने आया इतिहास का वो अनसुना सच, जिसे अब तक किया अनदेखा