Hanuman Chalisa
Fri, 13 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dhinchak Pooja

ढिंचाक पूजा का कटप्पा ने खेल बिगाड़ा!

ढिंचाक पूजा
सोशल मीडिया की सेंसेशन ढिंचाक पूजा एक बार फिर खबरों में हैं। हमेशा की तरह इस बार भी ढिंचाक पूजा के नाम पर मज़ाकिया कमेंट्स की बरसात हो रही है। खबरों कि मानें तो पता चला है की ढिंचाक पूजा पर 'कथापा सिंह' (या कटप्पा) नाम के व्यक्ति ने कॉपीराइट का आरोप लगाया है। वैसे इस बात को मानना मुश्किल है कि ऐसे गानों पर भी कोई कॉपीराइट की कोई बात कर सकता है। पर सच यही है और अब तो यू-ट्यूब ने ढिंचाक पूजा के सारे गाने हटा दिए हैं।  
 
ढिंचाक पूजा के फैंस के लिए ये बहुत ही बुरी खबर है, पर बाकी लोगों ने सुकून की सांस ली है। बेसुरे और बेमतलब के गानों से प्रसिद्ध हुई ढिंचाक पूजा को लोग चाहे कितना ही क्रिटिसाइज़ करे पर आज वह एक ऑनलाइन स्टार बन चुकी हैं, लेकिन अब उसे यू- ट्युब पर नहीं देखा जा सकेगा। 
 
इसके पहले भी ढिंचाक पूजा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने हेल्मेट ना पहन कर स्कूटर चलाने का आरोप लगाया था। पूरे साल चचर्चाओं में घिरी रहने वाली ढिंचाक पूजा के गानों को अब यू- ट्यूब पर नहीं देखा जा सकेगा। इस खबर पर भी लाखों लोगों के मज़ाकिया कमेंट्स आए हैं। 
 
इसके साथ ही कटप्पा और ढिंचाक पूजा को मिलाकर भी जोक बनाए जा रहे हैं। वैसे अब लोगों को राहत और उम्मीद दोनों है कि अब ढिंचाक पूजा जैसे लोगो के बजाए लोग असली टैलेंट को आगे बढ़ाएंगे। 
ये भी पढ़ें
कैटरीना कैफ निर्माताओं को टेप भी भेजने लगी!