1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dheeraj dhoopar and vinny arora blessed with a baby boy

'कुंडली भाग्य' एक्टर धीरज धूपर बने पिता, विन्नी अरोड़ा ने दिया बेटे को जन्म

Kundali Bhagya
'कुंडली भाग्य' एक्टर धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा माता-पिता बन गए हैं। विन्नी अरोड़ा ने एक बेटे को जन्म दिया है। धीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। फैंस उन्हें पैरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। 

 
धीरज ने एक नोट शेयर करते हुए लिखा, हमें ये घोषणा करते हुए बेहद खुशी है कि, हमें लड़का हुआ है। 10.08.2022 माता-पिता विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर।
 
बता दें कि 2 अप्रैल 2022 को धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था, 'हम अगस्त 2022 ️में एक छोटे चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं।'
 
धीरज और विन्नी की मुलाकात साल 2009 में टीवी शो 'माता-पिता के चरणों में स्वर्ग' के सेट पर हुई थी दोनों ने करीबा छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी रचाई थी। 
 
अगला लेख
Box Office Prediction बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' का