गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone ranveer singh wedding arjun kapoor sonam kapoor now deepikas inlaws
Written By

रणवीर से शादी के बाद ये स्टार्स बन गए दीपिका के ननद-देवर

रणवीर से शादी के बाद ये स्टार्स बन गए दीपिका के ननद-देवर - deepika padukone ranveer singh wedding arjun kapoor sonam kapoor now deepikas inlaws
छह साल तक रोमांटिक रिलेशनशिप में रहने के बाद बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को इटली में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी में शामिल होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार थे। 
 
दीपिका के रणवीर सिंह से शादी करने के बाद उनके लिए कुछ बॉलीवुड स्टार्स के साथ रिश्ते बदल गए हैं। ऐसे में ये जानना दिलचस्प है कि अब दीपिका के नए परिवार में कौन-कौन शामिल हैं। 
 
दीपिका के ससुराल में कुल चार लोग हैं। दीपिका के पति रणवीर सिंह के अलावा उनकी सास, ससुर और एक ननद रितिका है। रणवीर सिंह सिंधी है और उनका सरनेम भवनानी है। उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी का रियल एस्टेट की दुनिया में बड़ा नाम है। वहीं रणवीर की मम्‍मी अंजू भवनानी होममेकर हैं। 
 
रितिका दीपिका की सगी ननद हैं तो सोनम दूर के रिश्ते की। दरअसल रणवीर सिंह का अनिल कपूर के परिवार से रिश्ता है। सोनम कपूर रिश्ते में रणवीर सिंह की कजिन बहन लगती हैं। सोनम की मां सुनीता कपूर और रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी कजिन हैं। यानी सोनम कपूर भी अब दीपिका पादुकोण की ननद बन चुकी हैं।
 
वहीं सोनम कपूर के ताया बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर से रणवीर सिंह कि काफी अच्छी दोस्ती है। अर्जुन कपूर सोनम के भाई लगते हैं। इस तरह वह रणवीर के भी भाई ही लगते हैं। इस नाते अब वह भी दीपिका पादुकोण के देवर हो चुके हैं।
 
इन दिनों मुंबई में रणवीर सिंह के घर पर दुल्हन दीपिका के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। उनके पूरे घर को लाइट्स से सजा दिया गया है। दीपवीर 21 नवंबर को बैंगलोर में और 28 नवंबर को मुंबई में एक रिसेप्शन देंगे।
ये भी पढ़ें
रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी के फोटो अब आए सामने