1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Priyanka Chopra, Time - 100 Most Influential People in 2018

दीपिका को प्रियंका ने दी बधाई

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड में फिलहाल सबसे टॉप पर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण चल रही हैं। हालांकि दो टॉप की हीरोइन कभी अच्छी दोस्त नहीं बन पाती हैं और इन दोनों के साथ भी कई सालों से यही हो रहा है। वे दोनों जब मिलती हैं तो बहुत अच्छे से पेश आती हैं, लेकिन इनकी व्यवहारिक खींचतान अलग ही दिखाई दे जाती है। 
 
हाल ही में प्रियंका ने दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए जताया है कि वे दीपिका की कितनी अच्छी दोस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर दीपिका पादुकोण को खुलकर बधाई दी है। दरअसल दीपिका पादुकोण टाइम - 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हुई हैं। इसे लेकर प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें बधाई दी है। 
 
प्रियंका ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा है कि अपने दोस्तों, दीपिका पादुकोण और विराट कोहली को टाइम 100 लिस्ट में देखकर बहुत खुशी और गर्व है। बहुत बधाई और आप इसे डिज़र्व करते हैं। 
 
इस पोस्ट से दीपिका और प्रियंका दोनों के फैंस बहुत खुश हैं। उनकी दोस्ती और फिल्में हमेशा बरकरार रहे। दीपिका पादुकोण फिलहाल ब्रेक पर हैं। वहीं हॉलीवुड से वापस आने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' की शूटिंग करने वाली हैं। 
अगला लेख
लेटेस्ट चुटकुला : बेइज्जती तो मेरी भी हो रही है पर...