1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Padmavati, Shahid Kapoor, Ranveer Singh

दीपिका कर रही हैं शाहिद की तारीफ, बेचारे रणवीर

दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह को शायद यह अच्छा ना लगे, लेकिन दीपिका पादुकोण फिल्म 'पद्मावती' के अपने को-एक्टर शाहिद कपूर की बहुत तारीफें कर रही हैं। दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी है, लेकिन यह पहली बार है जब दीपिका पद्मावती में शाहिद कपूर के साथ काम कर रही हैं।
 
शाहिद फिल्म में दीपिका यानी रानी पद्मिनी के पति राजा रतन सिंह की भुमिका निभा रहे हैं। इस अनुभव को शेयर करते हुए दीपिका ने बताया कि शाहिद और मैं एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं, लेकिन पद्मावती जैसी एक विशेष फिल्म हमें एक साथ स्क्रीन पर लाई। इस फिल्म में उनका योगदान अविश्वसनीय है। फिल्म में एक स्क्रीन प्रेसेंस और भारी लोकप्रियता वाला अच्छा एक्टर होना महत्वपूर्ण था। शाहिद वही हैं। 
 
दीपिका ने आगे बताया कि मुझे याद नहीं कि पिछली बार मैं कब नर्वस थी। मुझे लगता है कि यह सही है कि यह रोल मेरे पुराने सभी रोल्स से काफी अलग है। मेरा यह रोल दिल या दिमाग से नहीं बल्कि हिम्मत से है। 
 
फिल्म में दीपिका और रणवीर की जोड़ी साथ होने के बाद भी शाहिद ने अपना अलग ही वर्चस्व बनाया है। उनके इस अलग तरह के किरदार से उनके फैंस खुश हैं।