1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone out from the intern remake

'द इंटर्न' के रीमेक से कटा दीपिका पादुकोण का पत्ता! | deepika padukone out from the intern remake

Deepika Padukone
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेर रही हैं। दीपिका इस फेस्टिवल की जूरी मेंबर भी हैं। वहीं अब दीपिका के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही हैं। खबरों के अनुसार दीपिका पादुकोण अब 'द इंटर्न' के रीमेक का हिस्सा नहीं है।

 
'द इंटर्न' की रीमेक काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म का ऐलान दीपिका और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ हुआ था। लेकिन ऋषि कपूर के निधन के बाद ये फिल्म होल्ड पर चल गई थी। बाद में इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई। 
 
दर्शक 'पीकू' के बाद दीपिका और बिग बी को एक साथ देखने के लिए उत्साहित थे। ताजा खबरों के अनुसार मेकर्स फिल्म में दीपिका की जगह कोई और एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण की जगह फिल्म में कौन सा अभिनेत्री नजर आने वाली है ये तो समय ही बताएगा। 
 
द इंटर्न, इंटिमेट और रिलेशनशिप पर बेस्ड फिल्म है जो कि वर्कप्लेस के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में ऑफिस के माहौल को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा करेंगे। 
 
अगला लेख
प्रतीक गांधी बनेंगे भारत के 'बापू', इस इतिहासकार की किताबों पर बनेगी सीरीज