1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone gives befitting reply to a troll who abused her on instagram

दीपिका पादुकोण को शख्स ने सोशल मीडिया पर दी गाली, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Deepika Padukone
बॉलीवुड एक्टर्स और अन्य सेलिब्रिटीज को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने और उनके प्रति अपशब्द का इस्तेमाल करना अब आम बात हो गई है। कई दफा आलोचक और ट्रोलर्स किसी ने किसी बता को लेकर सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते नजर आते हैं।

 
इसके चलते इन कलाकारों को काफी परेशान भी होना पड़ता है। हाल ही में दीपिका पादुकोण के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इंस्टाग्राम पर एक शख्स दीपिका को गाली देते हुए उनके प्रति अपशब्द का इस्तेमाल कर रहा था। दीपिका ने भी उस यूजर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद कर दी।

 
दीपिका ने सोशल मीडिया पर उस शख्स के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें उन्होंने उसके मैसेजेस को सर्किल करके हाईलाइट किया हुआ था। इसे शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'वाह! तुम्हारे परिवार और दोस्त तुमपर कितना गर्व करते होंगे ना।'
 
दीपिका पादुकोण इस साल काफी व्यस्त रहने वाली हैं। वो जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'शकुन बत्रा' में नजर आएंगी। इसी के साथ वो अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ अनटाइटल्ड फिल्म पर भी काम कर रही हैं। इन सबके अलावा वो रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में भी नजर आएंगी।
 
अगला लेख
Bigg Boss 14 : घर से बेघर हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी, अब नहीं होगी एजाज खान की वापसी!