सम्बंधित जानकारी
- कार में को-एक्ट्रेस संग पकड़ाया एक्टर, पत्नी ने कर दी पिटाई
- इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'ऊंचाई', 7 साल बाद निर्देशन ने क्षेत्र में वापसी कर रहे सूरज बड़जात्या
- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
- करण जौहर ने किया फिल्म 'स्क्रू ढीला' का ऐलान, जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे टाइगर श्रॉफ
- 'विक्रांत रोणा' के 7 मिनट लंबे क्लाइमैक्स को किच्चा सुदीप ने एक ही टेक में किया शूट
फिल्म 'पठान' से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक | deepika padukone first look from film pathaan revealed
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। अब फिल्म के मेकर्स ने दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है।
यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस मोशन पोस्टर में दीपिका का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर को शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
पोस्टर में दीपिका हाथ में बंदूक लिए नजर आ रही हैं। वो एक गहरे इन्टेंस लुक के साथ निशाना साधती दिख रही हैं। दीपिका पादुकोण की झलक देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह फिल्म में बेहद दमदार रोल में दिखेंगी। दीपिका का यह एक्शन अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'टाडा' #Pathaan. वहीं शाहरुख खान ने लिखा, 'उसे तुम्हे मारने के लिए बुलेट की जरूरत नहीं है। पेश है दीपिका पादुकोण फिल्म पठान में। 25 जनवरी 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघर में वाईआरएफ 50 के साथ पठान का जश्न मनाएं।'
बता दें कि फिल्म पठान में शाहरुख खान एक एजेंट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्रहाम निगेटिव रोल में दिखेंगे। वहीं दीपिका भी एक एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते दिखेंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस यानी 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
