शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Film Producer, Priyanka Chopra, Anushka Sharma
Written By

प्रियंका ने किया, अनुष्का ने किया, अब दीपिका की बारी

प्रियंका ने किया, अनुष्का ने किया, अब दीपिका की बारी - Deepika Padukone, Film Producer, Priyanka Chopra, Anushka Sharma
आज के दौर की हीरोइनों की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा फिल्म प्रोड्यूसर हैं। प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग भारतीय भाषाओं में फिल्में बना रही हैं। अनुष्का शर्मा ने एनएच10, फिल्लौरी और परी नामक फिल्में बनाई हैं। इससे दीपिका पादुकोण को भी प्रेरणा मिली है। 
 
सूत्रों को अनुसार दीपिका जल्दी ही अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करने वाली हैं और तैयारियां चल रही हैं। दीपिका अपने इच्छानुसार फिल्में अपने बैनर तले बनाएंगी। 
 
बहुत पहले दीपिका ने फिल्म निर्माता बनने की इच्छा भी जाहिर की थी। एक बातचीत में उन्होंने कहा था 'मैं प्रोड्यूसर बन प्रोडक्शन लाइन में जाना चाहूंगी क्योंकि मुझे लगता है मेरी शख्सियत और मिजाज फिल्म निर्माता बनने के लायक है। मैं यह काम अच्छे से कर सकती हूं। मैं व्यवस्थित हूं, चीजों को जोड़ कर कुछ नया बना सकती हूं। मैं सिर्फ पैसा कमाने के लिए ही फिल्म निर्माता नहीं बनना चाहती।' 
 
पद्मावत की सफलता का मजा लेने के बाद दीपिका की 'सपना दीदी' शुरू होने वाली थी, लेकिन फिल्म के हीरो इरफान खान की तबीयत खराब होने के कारण फिल्म का काम रूका हुआ है।