1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Deepika Padukone complained about heart beat increase in Hyedrabad

दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ी, हैदराबाद से मुंबई की ली फ्लाइट!

Deepika Padukone
खबर है कि फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तबीयत हैदराबाद में बिगड़ गई है। वे वहां पर 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रही थीं जिसमें उनके साथ दक्षिण भारतीय स्टार प्रभास हैं। 
 
बताया जा रहा है कि दीपिका ने दिल की धड़कनें बढ़ने की शिकायत की तो उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका चेकअप किया गया। वे अब ठीक हैं। 
 
दीपिका ने इसके बाद मुंबई लौटने का फैसला लिया और हैदराबाद से मुंबई की फ्लाइट ले ली है। हालांकि दीपिका या उनकी टीम से कोई अधिकृत जानकारी नहीं आई है। 
अगला लेख
Mika Di Vohti: मीका सिंह के स्वयंवर के पहले कपिल शर्मा ने बोल दी ऐसी बात कि भावुक हो गए सिंगर