1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone can be seen opposite hrithik roshan in krrish 4

रितिक रोशन की 'कृष 4' में नजर आ सकती हैं यह एक्ट्रेस

HrithikRoshan
रितिक रोशन की सुपरहिट फ्रैंचाइजी कृष की चौथी फिल्म को भले ही कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ हो लेकिन यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर अक्सर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। अब फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन होगी इसे लेकर अटकलें लगानी शुरू हो गई हैं।

 
खबरें है कि बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण कृष 4 में काम करती नजर आ सकती है। राकेश रोशन ने साल 2003 में सुपरहिट फिल्म 'कोई मिल गया' बनाई थी। फिल्म में रितिक रोशन और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभायी। फिल्म की सफलता के बाद राकेश रोशन ने इस फ्रैंचाइजी में कृष और कृष 3 बनाई।
 
कहा जा रहा है कि कृष 4 में दीपिका पादुकोण को कास्ट किया जाएगा। राकेश रोशन कृष 4 के लिए दीपिका पादुकोण को साइन करना चाहते हैं। दीपिका से पहले कियारा आडवाणी और कृति सेनन के नाम पर भी काफी चर्चा रही थी। लेकिन दोनों में से किसी को भी कास्ट नहीं किया गया है।
 
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने कृष और कृष 3 में काम किया था। राकेश रोशन का कहना है कि अभी सिर्फ स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। अभी कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है।
 
अगला लेख
अचानक बिगड़ी मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत, उत्तराखंड में कर रहे वेब सीरीज की शूटिंग