1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone and aranveer singh in aditya chopra film

अब आदित्य चोपड़ा की फिल्म में साथ आएंगे दीपिका-रणवीर

दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह लगता है सिर्फ और सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ् ही रहना चाहते हैं। इसलिए तो वे अपनी हर फिल्म में दीपिका को साथ रखना चाहते हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि रणवीर अपनी फिल्म 'सिम्बा' में दीपिका पादुकोण को लीड एक्ट्रेस रखना चाहते हैं। हालांकि रोहिट शेट्टी और करण जौहर ने उनके लिए सारा अली खान को चुना। लेकिन अब खबर है कि 'पद्मावत' के बाद दीपिका-रणवीर फिर साथ आने वाले हैं। 
 
खबर के मुताबिक रणवीर और दीपिका को यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा अपनी अगली फिल्म में लेने वाले हैं। आदित्य काफी समय से रणवीर को साथ लेकर फिल्मे बनाने की कोशिश कर रहे थे। अब उन्हें मौका मिल गया है और इसके लिए उन्होंने दीपिका को भी अप्रोच किया है। 
 
आदित्य एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बनाने वाले हैं। इसे मनीष शर्मा निर्देशित करेंगे, जिन्होंने रणवीर सिंह की 'बैंड बाजा बारात' भी डायरेक्ट की थी। फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी। 
 
रणवीर फिलहाल सिम्बा और गली बॉय की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वे इस नए प्रोजेक्ट में काम करेंगे। साथ ही दीपिका भी फिलहाल खाली हैं। वे इरफान खान के साथ फिल्म 'सपना दीदी' करने वाली थी लेकिन फिल्म का काम अभी रुका हुआ है। इसलिए वे भी इस फिल्म के लिए राज़ी हो गई। देखते हैं इस नए ज़ोनर की फिल्म में दोनों कितने फिट बैठते हैं। 
अगला लेख
पहले नाकामी से घबरा जाता था : सुनील ग्रोवर