1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Dalljiet Kaur files FIR against estranged husband Nikhil Patel

निखिल पटेल के धोखे से आहत हुईं दलजीत कौर, पति के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर

Dalljiet Kaur Nikhil Patel controversy
Daljeet Kaur : टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी के कुछ समय बाद ही दलजीत की लाइफ मं उथल-पुथल मचा हुआ है। निखिल ने दलजीत संग अपनी शादी को मानने से ही इनकार कर दिया है। 
 
दलजीत कौर ने निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मैरिटेल अफेयर का आरोप भी लगाया है। वहीं बीते दिन निखिल पटेल अपने बर्थडे पर अपनी गर्लफ्रेंड सफीना नजर संग मुंबई भी पहुंचे। इसके बाद दलजीत कौर का दिल पूरी तरह से टूट गया है। 
 
वहीं अब दलजीत कौर ने निखिल पयेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, दलजीत कौर ने अपने अलग हुए पति निखिल पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 85 और धारा 316 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। 
धारा 85 के तहत कानून के अनुसार, अगर कोई पति या उसके परिवार का कोई सदस्य किसी महिला के साथ बुरा या क्रूर व्यवहार करता है, तो उसे 3 साल की जेल या जुर्माना हो सकता है। वहीं 316 (2) के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति किसी को धोखा देता है, तो उस व्यक्ति को जुर्माना या 3 साल की जेल की सजा होगी।
 
दलजीत कौर ने इस खबर को कंफर्म करते हुए एक पोस्ट शेयर करके जॉइंट कमिश्नर अनिल पारस्कर को धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा, वो पुलिस स्टेशन में दाखिल होते हुए डरी हुई थीं, लेकिन सबके सहयोग से अब उन्हें भरोसा है कि उनके साथ न्याय होगा।

बता दें कि 2 अगस्त को निखिल पटेल का जन्मदिन था। इस मौके पर दलजीत ने सोशल मीडिया पर निखिल पटेल की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। लंबे कैप्शन में अभिनेत्री ने बताया था कि उन्होंने पिछले साल उनका जन्मदिन कैसे मनाया और कैसे चीजें उलट गईं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
किशोर कुमार के इन गानों से बनाए रिमझिम बारिश को सुहाना