1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. daler mehndi arrested sentenced 2 years jail in human trafficking case

मानव तस्करी केस में दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 2 साल कैद की सजा

Human Trafficking Case
मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सिंगर को 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में दो साल की सजा सुनाई गई थी। इस सजा को उन्होंने पटियाला के सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। पटियाला कोर्ट ने भी दलेर मेहंदी की सजा को बरकरार रखा है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

 
खबरों के अनुसार दलेर मेहंदी को अब सजा काटने के लिए पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। दलेर मेहंदी के खिलाफ 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे। उनपर लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने का आरोप लगाया गया था।
 
दलेर पर आरोप था कि वह विदेश में शो के लिए जाते रहते थे। शो के लिए जाते वक्त वह 1998-99 में वह अवैध तरीके से 10 लोगों को अपने साथ अमेरिका ले गए। उन्होंने इन लोगों को अपनी टीम का हिस्सा बताया। उन्हें विदेश ले जाने के बदले मोटी रकम ली गई। 
 
अगला लेख
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, कई लोकेशन्स पर शूट हुआ 'लाल सिंह चड्ढा' का यह गाना