गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor starrer good luck jerry trailer out
Written By
Last Modified: गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (14:55 IST)

'गुड लक जेरी' का ट्रेलर रिलीज, मां के इलाज के लिए ड्रग डीलर बनीं जाह्नवी कपूर

Good Luck Jerry
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में जाह्नवी का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म में वह एक सीधी-सादी बिहारी लड़की का किरदार निभा रही हैं। एक्ट्रेस की मासूमियत फैंस का दिल जीत रही है। 

 
फिल्म में ‍जाह्नवी ड्रग डीलर का रोल निभाती दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी अपनी मां के कैंसर के इलाज के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक भोली सी लड़की ड्रग डीलर बन जाती हैं। फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी, इमोशन और थ्रिलर सब देखने को मिल रहा है।
 
ट्रेलर में सुशांत सिंह और दीपक डोबरियाल भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में सुशांत विलेन का किरदार निभा रहे हैं। वहीं दीपक का किरदार काफी मजेदार लग रहा है। 
 
'गुड लक जेरी' तमिल फिल्म कोलामावु कोकिला की हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ सेन ने किया है। फिल्म को आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 
 
ये भी पढ़ें
Funny Rain Shayari : बारिश की फनी शायरी पढ़कर मजा आएगा