1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dabangg 3 plot leaked, Salman Khan to bring LAND MAFIA to justice

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' की कहानी हुई लीक

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की फिलहाल शूटिंग चल रही है और इसी बीच फिल्म की कहानी लीक होने की खबरें भी आ गई हैं।

सलमान खान
दबंग सीरिज की तीसरी फिल्म की शूटिंग इन दिनों मध्यप्रदेश में जोरो से चल रही है। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा 40 डिग्री सेंटीग्रेड से भी ज्यादा तापमान में शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग महेश्वर और मांडू में हो रही है। 
 
महेश्वर को लेकर सलमान का खास लगाव यह है कि उनके दादा कभी यहां पर पुलिस ऑफिसर रहे थे। सलमान का कहना है कि वे अपने दादा की कर्मस्थली पर जाकर बेहद खुश हैं। 
 
ताजा खबरों के मुताबिक फिल्म का प्लॉट सामने आ गया है। इस बार चुलबुल पांडे भू माफिया के खिलाफ लड़ता हुआ दिखाई देगा। उत्तर भारत में घटी कुछ घटनाओं को कहानी में जोड़ा गया है। 
 
उत्तर भारत के कुछ शहरों में भू-माफियाओं ने अपनी दादागिरी के बल पर जमीन पर कब्जा जमाया था और उनसे निपटने में पुलिस को काफी कठिनाई हुई थी। 
 
दबंग 3 में अभिनेता सुदीप भू-माफिया के किरदार में नजर आएंगे। उनसे पुलिस इंस्पेकटर चुलबुल पांडे जूझते हुए दिखाई देंगे। सलमान उन लोगों को न्याय दिलाएंगे जिनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। 
 
दबंग 3 की एक ओर खास बात यह है कि फिल्म में सलमान के दो अलग अंदाज नजर आएंगे। पुलिस में शामिल होने के पहले की जिंदगी का हिस्सा भी दिखाया जाएगा कि किस तरह चुलबुल पांडे पुलिस फोर्स में शामिल हुआ। सुदीप का भी अतीत फिल्म में नजर आएगा। 
 
अरबाज खान द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। प्रभुदेवा दूसरी बार सलमान को निर्देशित कर रहे हैं। इसके पहले 'वांटेड' नामक सफल फिल्म सलमान के साथ प्रभुदेवा ने बनाई थी। 
 
फिल्म में एक आइटम सांग भी होगा जो मौनी रॉय या सनी लियोनी में से कोई एक करेगी। मलाइका अरोरा इस बार दबंग 3 में नजर नहीं आएंगी। 
अगला लेख
एवेंजर्स: एंडगेम से कलंक के टकराव पर वरुण धवन ने दिया यह जवाब