1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Crime Patrol Actor Nitin Chauhaan Dies At 35

Crime Patrol Actor Nitin Chauhaan Dies At 35

Nitin Chauhan dies
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी के जाने-माने एक्टर नितिन चौहान का निधन हो गया है। वह महज 35 साल के थे। एक्टर की मौत की वजह की कोई आधिकारिक जानकरी सामने नहीं आई है। नितिन रियलिटी शो 'दादागिरी 3 के विनर रह चुके हैं। 
 
नितिन एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 5 के रनर अप रहे थे। नितिन चौहान जिंदगी डॉट कॉम, क्रामइ पेट्रोल और फ्रेंड्स जैसे टीवी शोज में काम कर चुके थे। क्राइम पेट्रोल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। वह आखिरी बार 2022 में टीवी शो 'तेरा यार हूं मैं' नजर आए थे। शो के सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने एक्टर के निधन की पुष्टि की है।
 
वहीं नितिन चौहान एक और को-एक्टर विभूति ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की है। विभूति ने अपनी पोस्ट में लिखा, आपकी आत्मा को शांति मिले। काश तुम्हारे पास हर मुश्किल को झेलने की ताकत होती। काश तुम मेंटली भी उतने स्ट्रॉन्ग होते, जितनी तुम्हारी बॉडी है।
 
नितिन चौहान अलीगढ़ के रहनेवाले थे और बीते कई सालों से मुंबई में रह रहे थे। नितिन का निधन गुरुवार 7 नवंबर को हुआ था। परिजन एक्टर का शव मुंबई से अलीगढ़ ले गए। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
लॉरेंस गैंग से सलमान खान को फिर मिली धमकी, कहा- गाना लिखने वाले को मार ‍दिया जाएगा, दम है तो बचा लो