शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. case registered against mahesh manjrekar under posco
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (12:09 IST)

‍महेश मांजरेकर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज, लगा यह आरोप

‍महेश मांजरेकर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज, लगा यह आरोप - case registered against mahesh manjrekar under posco
बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर-निर्देशक महेश मांजरेकर कानूनी पंचड़े में फंस गए हैं। महेश मांजरेकर के खिलाफ मुंबई की कोर्ट में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। उन पर मराठी फिल्म के कुछ अश्लील दृश्यों में बच्चों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा है।
 
अदालत ने मामले की जांच के निर्देश पुलिस को दिए हैं। खबरों के मुताबिक महेश मांजरेकर के खिलाफ सेक्शन 292, 34, पोक्सो एक्ट के सेक्शन 14 और आईटी एक्ट के सेक्शन 67 और 67बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
महेश मांजरेकर निर्देशित मराठी फिल्म नाय वरण भात लोणचा कोन नाय कोंचा 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर काफी हंगामा मचा था और मुंबई की अदालतों में इसके खिलाफ शिकायतें और याचिका दायर हुई थीं।
 
मुंबई की एक एनजीओ भारतीय स्त्री शक्ति की अध्यक्ष सीमा देशपांडे ने यह आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी कि फिल्म में कम उम्र के बच्चों को उनकी आंटी के साथ यौन संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। साथ ही बच्चों के साथ हिंसा के दृश्य भी हैं। 
ये भी पढ़ें
Happy Birthday : पूजा भट्ट को 16 साल की उम्र से लग गई थी शराब पीने की लत