शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Sridevi anil kapoor and boney kapoor movies
Written By

श्रीदेवी-बोनी-अनिल की साथ की गई फिल्में

श्रीदेवी-बोनी-अनिल की साथ की गई फिल्में - Sridevi anil kapoor and boney kapoor movies
श्रीदेवी ने सैकड़ों फिल्में की हैं। 70 से ज्यादा हिंदी फिल्में की हैं, जिसमें मिस्टर इंडिया, चांदनी, सदमा, लम्हें, चालबाज़ हिम्मतवाला, नगीना, लाड़ला, रूप की रानी चोरों का राजा जैसे कई फिल्में शामिल हैं। 
 
श्रीदेवी ने अपनी कलाकारी से सभी को अपना दीवाना बनाया है। उन्हें लोग हरदम उसी हंसते-खेलते अंदाज़ में पसंद करेंगे। उन्होंने 1996 में बोनी कपूर से शादी की। बोनी कपूर, अनिल कपूर के बड़े भाई हैं। श्रीदेवी और अनिल का देवर-भाभी वाला रिश्ता बनने से पहले उन्होंने कई फिल्में साथ की हैं। 
 
श्रीदेवी ने कुछ फिल्में बोनी कपूर के प्रोडक्शन में भी की हैं। साथ ही कुछ गिनी-चुनी फिल्में ऐसी भी है जिसमें तीनों साथ थे। यानी बोनी कपूर प्रोड्युसर के रूप में, श्रीदेवी एक्ट्रेस के और अनिल कपूर एक्टर के रूप में। यहां हैं उनकी कुछ चुनिंदा फिल्में जिससे बोनी-श्रीदेवी-अनिल तीनों जुड़े हुए थे। 
 
1) मिस्टर इंडिया
मिस्टर इंडिया फिल्म 1987 में रिलीज़ हुई थी जिसमें एक चुलबुली सी श्रीदेवी दिखाई गई थीं। अनिल कपूर के साथ उनकी फिल्म में बांडिंग ज़ोरदार थी। इसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। श्रीदेवी का इस फिल्म में फैशन जबर्दस्त था। इसमें दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती थी। 
 
2) लम्हें
लम्हें एक रोमांटिक फिल्म थी जिसके लिए श्रीदेवी को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। यह 1991 की बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मों में भी शामिल हुई। इसके साथ ही 2013 में इंडियन सिनेमा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे टॉप 10 रोमांटिक फिल्मों में भी चुना गया। श्रीदेवी और अनिल कपूर के लिए यह फिल्म आज भी याद की जाती है। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तो असफल रही थी। कहा गया ‍था कि यह फिल्म समय से आगे की है। 

3) रूप की रानी चोरों का राजा
यह फिल्म 1993 में रिलीज़ हुई थी। हालांकि इस फिल्म से लोगों को कई उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। यह महंगे बजट की फिल्म थी। फिल्म में अनिल कपूर ने रोमियो और श्रीदेवी ने सीमा का किरदार निभाया था। इसे भी बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। 
 
4) जुदाई 
1997 में प्रदर्शित हुई यह फिल्म बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी के बाद रिलीज़ हुई फिल्म थी। इसमें श्रीदेवी ने देवर अनिल कपूर के साथ काम किया था। इसमें अनिल की दो पत्नियां थी जिसमें श्रीदेवी ने पहली पत्नी, जो कि काफी चालबाज़ थी, का किरदार निभाया था। फिल्म की शुरुआत ठंडी थी लेकिन इसके बाद फिल्म जल्द ही हिट लिस्ट में शामिल हो गई। 
ये भी पढ़ें
'कच्चा बादाम' गाने पर सेलेब्स का शानदार डांस, देखिए वीडियो