शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Case registered against actor Rajat Bedi for allegedly hitting a person with his car
Written By
Last Updated : मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (12:16 IST)

रजत बेदी पर कार से राहगीर को टक्कर मारने का आरोप, मामला दर्ज

रजत बेदी पर कार से राहगीर को टक्कर मारने का आरोप, मामला दर्ज  | Case registered against actor Rajat Bedi for allegedly hitting a person with his car
Photo : Twitter

रजत बेदी ने मुंबई में एक राहगीर को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी है जिसकी हालत क्रिटिकल बताई जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार टक्कर होने के बाद रजत घायल शख्स को कपूर अस्पताल में ले गए और उन्होंने कहा कि वे सारा खर्चा उठाएंगे। डीएन नगर पुलिस स्टेशन में रजत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने रजत के खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। 
 
घायल व्यक्ति की पत्नी का कहना है कि उसके पति सुबह काम से लौट रहे थे तब 6:30 पर यह हादसा हुआ। मेरे पति रोड़ क्रॉस कर रहे थे तब रजत ने गाड़ी से उन्हें टक्कर मार दी जिससे उन्हें काफी चोटें पहुंची है। 
 
इसके बाद रजत मेरे पति को कपूर अस्पताल ले गए। कहा कि वे हमारी मदद करेंगे। उसके बाद उन्होंने कहा कि वे जा रहे हैं और फिर वे लौटे ही नहीं।
 
घायल व्यक्ति की पत्नी का कहना है कि इस घटना की सारी जिम्मेदारी रजत की है। उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। डॉक्टर्स का कहना है कि घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है। उसे सिर पर चोट लगी है और वह आईसीयू में भर्ती है। उस पर डॉक्टर्स निगाह रखे हुए हैं। 
 
रजत बेदी ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए। उन्होंने बड़ी फिल्में जरूर की, लेकिन कोई यादगार रोल अब तक नहीं निभाया है। 
ये भी पढ़ें
अंतिम: द फाइनल ट्रुथ का पोस्टर रिलीज़, सरदार के गेटअप में सलमान खान का इंटेंस लुक