1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar mother aruna bhatia admitted in hospital actor return from uk

अक्षय कुमार की मां आईसीयू में भर्ती, शूटिंग छोड़ लंदन से भारत लौटे एक्टर

Akshay Kumar
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। अपनी मां की तबीयत खराब होने के बाद अक्षय कुमार शूटिंग छोड़कर लंदन से मुंबई वापस लौट आए हैं।

 
खबरों के अनुसार अक्षय कुमार की मां को बीते शुक्रवार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के आग्रह पर अस्पताल ने उनकी ट्रीटमेंट की डिटेल्स को छिपाकर रखा है।
 
अक्षय कुमार अपनी मां के बहुत करीब हैं। उनकी तबीयत ठीक ना होने पर उन्होंने मां के साथ रहने का फैसला लिया है। वह लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंडरेला' की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग अक्षय के बिना भी चलती रहेगी। फिलहाल उन सीन की शूटिंग की जाएगी जिनमें अक्षय की जरूरत नहीं है।
 
बता दें कि अक्षय कुमार के पास इन दिनों कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। हाल ही में उनकी फिल्म 'बेल बॉटम' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वह जल्द ही सूर्यवंशी, अतरंगी रे, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और राम सेतु जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
 
अगला लेख
मोनोकिनी पहन आराम फरमाती नजर आईं मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा, हॉट तस्वीर वायरल