गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. cannes 2022 deepika padukone red carpet look goes viral
Written By
Last Updated : बुधवार, 18 मई 2022 (11:03 IST)

कान्स के रेड कार्पेट पर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं दीपिका पादुकोण, तस्वीरें वायरल

कान्स के रेड कार्पेट पर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं दीपिका पादुकोण, तस्वीरें वायरल | cannes 2022 deepika padukone red carpet look goes viral
75th कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। 2 साल बाद कान्स के रेड कार्पेट पर सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है। इस फेस्टिवल में कई बॉलीवुड सेलेब्स अपनी चमक बिखेर रहे हैं। इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया जाने वाला है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस बार कान्स की जूरी में शामिल है। कान्स के रेड कॉर्पेट पर दीपिका का जलवा देखने को मिला। एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड गोल्डन कलर का साड़ी पहनी। इस साड़ी के साथ उन्होंने क स्लीवलेस ब्लाउज पहना, जो उनके लुक को बोल्ड बना रहा है। 
 
दीपिका ने जो साड़ी पहनी है, वह सब्यसाची द्वारा डिजाइन की हुई है। दीपिका ने इंडियन अटायर के साथ हैवी इयररिंग्स कैरी किए हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक हाई हील्स कैरी की है। न्यूड लिपशेड से दीपिका ने अपने लुक को कम्प्लीट किया है।
 
बता दें कि दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बाकी जूरी मेंबर्स के साथ नजर आईं। इस जूरी में 9 लोग शामिल हैं, जिनमें फिल्ममेकर रेबेका हाल, स्वीडिश एक्टर नूमी रैपेस, इटैलियन एक्टर जैसमिन ट्रिंका, ईरानी फिल्ममेकर असगर फरहादी, फ्रेंच फिल्ममेकर लैज ली, जेफ निकोलस और डायरेक्टर वाकहिम ट्रियर हैं।
ये भी पढ़ें
कान्स 2022 : रेड कार्पेट पर छाईं उर्वशी रौटेला, व्हाइट ड्रेस में लगीं बेहद खूबसूरत