सम्बंधित जानकारी
- महादेव के भक्त हैं अक्षय कुमार, शिव भक्ति में रहते हैं लीन
- गोल्डन लहंगे में सुहाना खान का दिलकश अंदाज, देखिए तस्वीरें
- सोहम शाह की क्रेजी में कौन बना है किडनैपर? इस दिन सिनेमाघरों में मिलेगा जवाब
- नील नितिन मुकेश ने टाइगर श्रॉफ को बताया बेंचमार्क, बोले- आप कैसे बॉलीवुड में सर्वाइव करेंगे
- अगर सुनीता संग शादी नहीं होती तो इस एक्ट्रेस पर डोरे डालते गोविंदा, खुद किया था खुलासा
गॉसिप गर्ल एक्ट्रेस मिशेल ट्रेचेनबर्ग का निधन, 39 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 'बफी द वैम्पायर स्लेयर' और 'गॉसिप गर्ल' में अपने रोल के लिए मशहूर एक्ट्रेस मिशेल ट्रेचेनबर्ग का निधन हो गया है। मिशेल ने 39 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस का हाल ही में लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था।
मिशेल ट्रेचनबर्ग के निधन की खबर सामने आने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार मिशेल ट्रेचेनबर्ग की मौत का कारण नहीं पता लगा है। मिशेल न्यूयॉर्क स्थित आलीशान अपार्टमेंट में बेहोश पाई गई थीं।
रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस को आपातकालीन चिकितसाधिकारी ने मृत घोषित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि उनके मौत की वजह सामने नहीं आई है।
मिशेल ट्रेचेनबर्ग का जन्म 1985 में न्यूयॉर्क में हुआ था। मिशेल ने काफी कम उम्र में ही अपना करियर शुरू कर दिया था। उन्होंने 3 साल की उम्र में निक्लोडियन सीरीज The Adventures of Pete & Pete में नोना मेकलेनबर्ग का किरदार निभाया था।
मिशेल को 2000 में 'बफी द वैम्पायर स्लेयर' के काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। वह गॉसिप गर्ल, यूरोट्रिप, आइस प्रिंसेस और 17 अगेन जैसी कई फिल्मों और शोज में नजर आईं।
