1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Box Office, Ranveer Singh, Pulwama Attack, Latest Bollywood news

क्या 'गली बॉय' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा पुलवामा आतंकी हमले का असर?

गली बॉय
गली बॉय वैलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। उसी दिन दोपहर के बाद पुलवामा आतंकी हमला हुआ जिसमें हमारे कई जवान शहीद हो गए।
 
पहले दिन रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ने 19.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 14 फरवरी को छुट्टी नहीं थी और इसके बावजूद फिल्म ने अच्छे कलेक्शन किए। 
 
दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार कलेक्शन थोड़े नीचे आ गए। इस दिन फिल्म ने 13.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दो दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन हुआ 32.50 करोड़ रुपये। 
 
माना जा रहा है कि दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन इसलिए नीचे आए क्योंकि लोग पुलवामा में हुए आतंकी हमले के कारण दु:खी थे और सिनेमाघरों से उन्होंने दूर रहना पसंद किया। 
 
वैसे शुक्रवार को भी वर्किंग डे था और इस कारण कलेक्शन थोड़े नीचे आना स्वाभाविक है, लेकिन कलेक्शन में ड्रॉप थोड़ा ज्यादा हो गया जिसका कारण पुलवामा की घटना हो सकती है। 
मेट्रो सिटी में कलेक्शन में कम गिरावट देखी गई, लेकिन छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन में गिरावट ज्यादा नजर आई। उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को कलेक्शन में इजाफा देखने को मिलेगा। 
अगला लेख
पुलवामा हमले पर दिए गए बयान के कारण नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल के शो से हटाया?