1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. boney kapoor dances with shabana azmi video viral

शबाना आजमी संग बोनी कपूर ने किया डांस, वीडियो वायरल

Shabana Azmi
बोनी कपूर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने बच्चों और दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब बोनी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 
इस वीडियो में बोनी कपूर वेटरन एक्ट्रेस शबाना शबाना आजमी के साथ शम्मी कपूर की सुपरहिट फिल्म जंगली के गाने 'मेरे यार शब्बा खैर' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
 
वीडियो में इनके अलावा और भी सेलेब्स नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभी गेस्ट रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में एक बड़ी स्क्रीन पर गाने का वीडियो भी चल रहा है।
 
वीडियो को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा, शम्मी कपूर को मेरी श्रद्धांजलि। मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और पार्टी में उन्हें 60/70 के सबसे करीबी क्लोन/ड्रेस्ड स्टार से सम्मानित किया गया और एक ट्रॉफी दी गई।
 
इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं। वीडियो पर बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने भी कमेंट किया है। जाह्नवी ने हार्ट इमोजी बना डांस की तारीफ की है।
अगला लेख
अलग होने के बाद ही साथ है धनुष और ऐश्वर्या, हैदराबाद के एक ही होटल में ठहरे!