शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lata mangeshkar health bollywood celebs pray for her speedy recovery
Written By
Last Modified: रविवार, 23 जनवरी 2022 (11:42 IST)

आईसीयू में भर्ती लता मंगेशकर, सेलेब्स ने मांगी स्वर कोकिला के जल्द ठीक होने की दुआ

आईसीयू में भर्ती लता मंगेशकर, सेलेब्स ने मांगी स्वर कोकिला के जल्द ठीक होने की दुआ - lata mangeshkar health bollywood celebs pray for her speedy recovery
स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। 92 साल की लता मंगेशकर को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लता जी की उम्र को देखते हुए उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की खास निगरानी में रखा गया है।

 
बीते कई दिनों से लता मंगेकर की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल हो रही है। हालांकि इन खबरों में किसी तरह की सच्चाई नहीं है। लताजी का इलाज कर रहे डॉक्टर हर दिन उनकी हेल्थ अपडेट जारी कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
 
अनुपम खेर ने ट्वीट करके लिखा, आदरणीय लता मंगेशकर जी। जल्दी स्वस्थ हो कर वापस अपने घर आइए। पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है।
 
किरण खेर ने लिखा, जीती जागती लेजेंड भारत रत्न लता मंगेशकर जी के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।
 
ये भी पढ़ें
राज और डीके की कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज में काम करेंगे राजकुमार राव, कभी न देखे गए अवतार में आएंगे नजर