सम्बंधित जानकारी
- रेड बिकिनी में हिना खान ने ढाया कहर, BTS वीडियो वायरल
- अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा को मिलने लगे फिल्मों के ऑफर, करण जौहर करेंगे लॉन्च!
- बांग्ला फिल्म एक्ट्रेस कोयल मलिक के पूरे परिवार को हुआ कोरोना
- सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस : टैलेंट मैनेजर रेशमा शेट्टी से पुलिस ने की 5 घंटे पूछताछ
- उर्वशी रौटेला ने बढ़ाई अपनी फीस, 'वर्जिन भानुप्रिया' के लिए मिली इतनी मोटी रकम
बीएमसी ने सील किया रेखा का बंगला, सिक्योरिटी गार्ड निकला कोरोना पॉजिटिव
कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स के घर भी इस वायरस से अछूते नहीं रहे हैं। करण जौहर, बोनी कपूर और आमिर खान के स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अब एक्ट्रेस रेखा का एक सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव निकला है।
खबरों के अनुसार रेखा के घर के बाहर मौजूद 2 सिक्योरिटी गार्ड में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद बीएमसी ने रेखा का बंगला सील कर दिया है। इसके अलावा एक्ट्रेस के घर के बाहर नोटिस भी चिपका दिया है। हालांकि अभी इस मामले पर रेखा की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कहा जा रहा है कि हमेशा रेखा के मुंबई वाले बंगले के बाहर दो सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं। इन्हीं में से एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। फिलहाल वह अस्पताल में एडमिट है और बीएमसी ने रेखा के बंगले के अलावा आसपास के क्षेत्र को भी सैनिटाइज कर दिया है।
बता दें कि पिछले ही महीने आमिर खान के 7 घर के स्टाफ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इनमें आमिर खान के 2 बॉडीगार्ड और कुक भी शामिल थे। इसके बाद आमिर खान के पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट हुआ था। वहीं बोनी कपूर और करण जौहर के स्टाफ मेंबर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
