1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. urvash rautela gets whopping 7 crore for virgin bhanupriya

उर्वशी रौटेला ने बढ़ाई अपनी फीस, 'वर्जिन भानुप्रिया' के लिए मिली इतनी मोटी रकम

Urvashi Rautela
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वह एक अलग ही अवतार में नजर आएंगी। अब खबर आ रही है कि उर्वशी को इस फिल्म के लिए मेकर्स ने भारी-भरकम रकम चुकाई है।

 
खबरों के अनुसार उर्वशी रौटेला ने अपनी फीस बढ़ा दी और उन्होंने 'वर्जिन भानुप्रिया' के लिए मोटी फीस ली है। उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ाकर 7 करोड़ रुपए कर दी है। उर्वशी को इस फिल्म के लिए भी 7 करोड़ रुपए दिए गए हैं। फिल्म में अन्य स्टार्स की तुलना में उर्वशी को सबसे अधिक पैसा दिया गया है। 
 
हाल ही में खबर आई थी कि उर्वशी को अमिताभ बच्चन के साथ एक सुपरहिट फिल्म का सीक्वल ऑफर हुआ था, लेकिन डेट नहीं होने की वजह से उन्होंने मना कर दिया। बता दें कि उर्वशी रौटेल की फिल्म वर्जिन भानुप्रिया 16 जुलाई को जी5 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 
 
उर्वशी रौटेला फिल्म में भानुप्रिया का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में अर्चना पूरण सिंह डेलनाज ईरानी, ​​राजीव गुप्ता, गौतम गुलाटी, बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रूमाना मोल्ला भी नजर आएंगे। 
 
अगला लेख
विकास दुबे का किरदार निभाने को लेकर क्या बोले मनोज बाजपेयी