1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bipasha Basu, Karan Singh Grover, 3 Dev, Slice Of The Life

आखिरकार बिपाशा बसु को मिल ही गई एक फिल्म

बिपाशा बसु
हाल ही में करण सिंह ग्रोवर की फिल्म '3 देव' का ट्रेलर जारी हुआ। इसमें करण के साथ रवि दुबे और कुणाल रॉय कपूर भी लीड में हैं। इसका ट्रेलर काफी मज़ेदार है और लोगों को फिल्म का इंतज़ार है। बिपाशा बसु से शादी के बाद करण ने तो वापसी कर ली है लेकिन बिपाशा फिल्मों से दूर हो गई थीं। अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। 
 
खबर आई है कि बिपाशा बसु को फिल्म 'स्लाइस ऑफ द लाइफ' ऑफर की गई है। इसके लिए बिपाशा तैयार हैं। वे करीब तीन वर्षों बाद बड़े परदे पर इस फिल्म से वापसी करेंगी। वे फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। 


 
फिल्म की स्टोरीलाइन, थीम अब तक पता नहीं चले हैं लेकिन खबर के मुताबिक यह एक रॉम-कॉम फिल्म होगी। बिपाशा के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। वह कि इसमें वे करण और बिपाशा दोनों को साथ देख पाएंगे। इसके लिए करण सिंह ग्रोवर को भी अप्रोच किया गया है। दोनों की शानदार जोड़ी आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में दिखाई दी थी। 


 
सूत्र ने बताया कि फिल्म की टीम अगले हफ्ते लंदन के लिए रवाना होगी जहां करीब एक महीने का शूटिंग शेड्यूल है। फिल्म की चर्चा लंबे समय से चल रही थी साथ ही इसकी कास्ट भी फाइनल नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब फिल्म फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। तो फैंस तैयार हो जाईए करण और बिपाशा की हॉट जोड़ी को दोबारा बड़े परदे पर साथ देखने के लिए। 
अगला लेख
सलमान का एक्शन और जैकलीन का रोमांस, रेस 3 ट्रेलर