1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss ott shamita shetty and raqesh bapat became new boss

बिग बॉस ओटीटी : शमिता शेट्टी और राकेश बापट बने घर ने नए बॉस

Bigg Boss OTT
बिग बॉस ओटीटी के घर में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते दिन की शुरुआत भी जबरदस्त ड्रामे के साथ हुई। बर्तनों को लेकर प्रतीक सहजपाल और रिद्धिमा पंडित आपस में भिड़ गए। वहीं स्टैच्यू टास्क के दौरान भी खूब हंगामा देखने को मिला। 
 
इस टास्क में रिद्धिमा करण, अक्षरा प्रतीक और निशांत मूस को बाकी के घरवालों को हिलाने की कोशिश करनी थी। आखिरकार राकेश बापट ये टास्क जीत गए और उन्हें घर का बॉस मैन बना दिया गया। इसका फायदा उनकी पार्टनर शमिता शेट्टी को भी मिला। वह घर की नई बॉस लेडी बन गई हैं। 
 
इस टास्क को जीतने वाली टीम ने टीम ने शानदार खाना भी खाया। दिन की शुरुआत जहां बर्तनों की लड़ाई के साथ हुई थी तो दिन खत्म भी बर्तनों को लेकर लड़ाई पर ही हुआ। नेहा भसीन और मूस जट्टाना के बीच बर्तनों को लेकर तीखी बहस हुई।
 
प्रतीक सहजपाल दोनों को समझाने की कोशिश करते हैं। इस झगड़े के बाद नेहा भसीन रोने लगती हैं तो घर वाले उन्हें समझाते हैं। मुस्कान भी अपना पक्ष रखती हैं। 
 
अगला लेख
अगर एक्ट्रेस नहीं बनती तो यह काम करतीं कियारा आडवाणी