शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss ott 3 first contestant vada pav girl aka chandrika dixit makers troll
Last Modified: गुरुवार, 20 जून 2024 (12:10 IST)

Bigg Boss OTT 3 में वड़ा पाव गर्ल की एंट्री पर भड़के यूजर्स, बोले- अब सड़क पर झगड़ने वाले...

bigg boss ott 3 first contestant vada pav girl aka chandrika dixit makers troll - bigg boss ott 3 first contestant vada pav girl aka chandrika dixit makers troll
Bigg Boss OTT 3 Contestant : पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' को अनिल कपूर होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं अब शो के कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आने लगे हैं। हाल ही में मेकर्स ने प्रोमो शेयर किया, जिसमें पहले कंटेस्टेंट की धुंधली झलक दिखाई दे रही है। 
 
हालांकि, इस प्रोमो वीडियो से साफ हो गया है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट दिल्ली की फेमस वड़ा पाव गर्ल यानि चंद्रिका दीक्षित है। चंद्रिका ने जॉब छोड़कर दिल्ली की सड़क पर वड़ा पाव का ठेला लगाया। सड़क पर झगड़ा करते हुए उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' में पहुंच गई हैं। 
 
हालांकि प्रोमों में चंद्रिका दीक्षित की झलक देखकर कई लोगों का गुस्सा फूट पड़ा हैं। उन्होंने चंद्रिका को शो में लाने के लिए मेकर्स की क्लास लगा दी है। यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि आखिर चंद्रिका ने ऐसा किया ही क्या है, जिससे उन्हें इतने बड़े शो में बुला लिया गया। 
 
यूजर्स का कहना है कि 'बिग बॉस' का लेवल हर साल गिरते ही जा रहा है। सड़क पर लड़ने वाली चंद्रिका को इतने बड़े मंच पर लाना शो के फैंस की बेइज्जती है। एक यूजर ने लिखा, 'एक समय था जब बीबी एक सेलिब्रिटी शो हुआ करता था। अब किसी को भी पकड़ लाते हैं।'
 
बता दें कि चंद्रिका दीक्षित एक फूड व्लॉगर के वीडियो में दिखने के बाद रातों-रात फेमस हो गई थीं। उनके ठेले पर लंबी-लंबी लाइनें लगने लगी थीं। चंद्रिका जिस जगह अपना ठेला लगाती थी वहां कई वडा पाव की दुकान खुल गई और वह गली ही वड़ा पाव गली के नाम से फेमस हो गई। 
 
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' की स्ट्रीमिंग 21 जून से जियो सिनेमा पर होगी। इस शो को इस बार अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
Ishq Vishk Rebound मिलने से पहले Jibraan Khan ने दिए खूब ऑडिशन, बोले- उम्मीद कभी नहीं छोड़ी