• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss ott 2 akanksha puri breaks silence on dating mika singh
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 18 जून 2023 (16:54 IST)

मीका सिंह ने रियलिटी शो में पहनाई थी आकांक्षा पुरी को वरमाला, अब एक्ट्रेस ने खुद को बताया सिंगल

मीका सिंह ने रियलिटी शो में पहनाई थी आकांक्षा पुरी को वरमाला, अब एक्ट्रेस ने खुद को बताया सिंगल | bigg boss ott 2 akanksha puri breaks silence on dating mika singh
akanksha puri: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस शो में आकांक्षा पुरी कंटेस्टेंट बनकर पहुंची हैं। आकांक्षा ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के प्रीमियर पर सभी जजेस को इम्प्रेस कर दिया। इससे पहले आकांक्षा ने मीका सिंह के स्वयंवर शो में हिस्सा लिया था। वह इस शो की विनर भी बनी थीं और मीका सिंह ने उन्हें अपना पार्टनर चुना था।
 
वहीं अब 'बिग बॉस ओटीटी' के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा ने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स का खुलासा किया है। दरअसल, सलमान खान ने आकांक्षा से 'बिग बॉस ओटीटी' के लिए प्लानिंग के अलावा मीका सिंह के स्वयंवर को लेकर सवाल पूछा। सलमान ने आकांक्षा से पूछा कि क्या उनकी Mika Singh से शादी हो गई है?
 
इसपर आकांक्षा ने कहा, वह अभी सिंगल हैं। शो में उन्होंने और मीका ने एक-दूसरे को सिर्फ पार्टनर के रूप में चुना था। उस शो के दौरान भी जब मीका चुन रहे थे, तो उन्होंने भी क्लियर किया था कि वो अपनी दोस्त को सिलेक्ट कर रहे हैं। अगर लाइफ में हम आगे बढ़ते हैं, और कुछ लगता है तब उस दोस्ती को आगे बढ़ाने की सोचेंगे। 
 
आकांक्षा ने कहा, फिलहाल तो मैं सिंगल हूं। आज भी मीका मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। लेकिन वोटी तो नहीं बनने का सोचा था। बता दें कि मीका और आकांक्षा काफी पुराने दोस्त हैं। लॉकडाउन के समय दोनों के अफेयर की खबरें भी जमकर वायरल हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
संजय लीला भंसाली फिल्म इंडस्ट्री के लिए हैं एक मास्टरपीस