शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bigg boss fame asim riaz reveals truth about his casting in naagin 5
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 5 जून 2020 (17:35 IST)

क्या 'नागिन 5' का हिस्सा होंगे आसिम रियाज? बताया सच

क्या 'नागिन 5' का हिस्सा होंगे आसिम रियाज? बताया सच - bigg boss fame asim riaz reveals truth about his casting in naagin 5
एकता कपूर का पॉपुलर शो नागिन इन दिनों काफी सुर्खियों में है। नागिन 4 बंद होने वाला है और जल्द ही नागिन 5 शुरू होगा। एकता कपूर ने अभी तक शो के कलाकारों के नामों का ऐलान नहीं किया है, जिस कारण रोज किसी न किसी कलाकार को इस शो से जोड़ा जा रहा है। कभी हिना खान तो कभी दीपिका कक्कड़ इब्राहिम को नागिन 5 की लीड एक्ट्रेस बताया जा रहा है।

 
अब खबरों की माने तो तीन सेलेब्स का नाम नागिन 5 की स्टारकास्ट के तौर पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि नागिन 5 में दिव्यांका त्रिपाठी और कृतिका सेंगर लीड रोल में होंगी। वहीं बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज भी शो का हिस्सा होने की खबरें आ रही है। 
रिपोर्ट की मानें तो आसिम रियाज ने ऐसी खबरों को केवल कयास बताया है। वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं। आसिम रियाज ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'जो खबरें मीडिया में आ रही हैं, उनमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है। ये सभी केवल अटकलें हैं। मैंने अभी तक इस शो को साइन नहीं किया है।' 
 
बता दें कि आसिम रियाज के साथ-साथ दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी 'नागिन 5' के लिए सामने आ चुका है लेकिन अदाकारा ने भी इन खबरों को अफवाह बताया है। दिव्यांका ने इंटरव्यू में इस बात से इंकार किया है कि वो इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं।
 
ये भी पढ़ें
चोक्ड: पैसा बोलता है फिल्म समीक्षा : गायब है अनुराग कश्यप का पंच