1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 17 promo mannara chopra gets emotional want quit show

Bigg Boss 17 : फूट-फूटकर रोईं मन्नारा चोपड़ा, बिग बॉस से बोलीं- मुझे एग्जिट करना है

Bigg Boss 17 Update
Bigg Boss 17 : कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के घर में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। शो में पति-पत्नी के बी अनबन से लेकर लव ट्रायंगल तक देखने को मिल रहा है। बिग बॉस 17 में मन्नारा चोपड़ा भी अपनी मासूमियत से फैंस का दिल जीत रही हैं। 
 
हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मन्नारा रोते हुए घर से बाहर जाने की बात कहते नजर आ रही है। वीडियो में मन्नारा बहुत इमोशनल नजर आ रही हैं। 
 
मन्नारा रोते हुए कह रही हैं, बिग बॉस मुझे कंफेशन रूम में आना है और मुझे ये शो एग्जिट करना है। सभी लोग मन्नारा को चुप कराते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'मन्नारा की आखें हैं आंसुओं से भरी, किसने किया उसे हर्ट?' 
 
बिग बॉस के घर में बीते दिन राशन के लिए पहला टास्क हुआ था, जहां सभी को अपने लिए वीकली राशन कमाना था। इस टास्क का संचालक सना को बनाया गया था। उन्होंने अंकिता से दुश्मनी के कारण मन्नारा को जिता दिया। हालांकि अभिषेक और ‍विक्की के बात न सुनने की वजह से ये टास्क बीच में ही रद्द कर दिया गया।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सुहाना ने पिता शाहरुख खान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनसीन तस्वीरें