1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amid pregnancy rumours anushka sharma skipped karwa chauth fast

अनुष्का शर्मा ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, प्रेग्नेंसी की खबरों को मिली हवा!

Anushka Sharma Karva Chauth Vrat
Anushka Sharma Karva Chauth fast: देशभर में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। इस दिन बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। लेकिन इस बार अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखा, जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को और हवा मिल गई है।
 
बीते कुछ‍ दिनों से खबरें आ रही है कि अनुष्का शर्मा जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली है। इस वजह से वह क्रिकेट विश्वकप के दौरान अपने पति को चियर करने के लिए स्टेडियम नहीं आ रही हैं। वहीं अब अनुष्का ने करवा चौथ पर स्नैक्स खाते हुए तस्वीर शेयर कर इस खबरों को हवा दे दी है। 
 
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेक्ड फ्राइज़ का एक पैकेट साझा किया, जिसे वह उस समय खा रही थीं और उसके ऊपर उन्होंने दो हैप्पी इमोजी के साथ 'स्लर्प स्लर्प' लिखा। इससे यह पक्का हो गया की अनुष्का ने इस साल करवा चौथ का व्रत नहीं रखा था। 
 
बता दें कि अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर कपल ने अभीतक कोई रिएक्ट नहीं किया है। बीते दिनों अनुष्का को एक क्लिनिक के बाहर भी स्पॉट किया गया था। अनुष्का और विराट की एक बेटी वामिका है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
परिणीति चोपड़ा ने मनाया अपना पहला करवा चौथ, पहना इतने लाख का सूट