1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. suhana khan wish for father shahrukh khan on his 58th birthday

सुहाना ने पिता शाहरुख खान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनसीन तस्वीरें

Shahrukh Khan birthday
Shahrukh Khan birthday : बॉलीवुड के बादशाह किंग खान शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देश और दुनियाभर से उनके तमाम चाहनेवाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं सुहाना खान ने भी अपने पिता को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।
 
शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ स्पेशल थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर एक आईपीएल मैच के दौरान की है। इस तस्वीर में छोटी सी सुहाना कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी पहने अपने पिता के गाल पर ‍किस करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे।
 
दूसरी तस्वीर एक कोलाज है। तस्वीर में सुहाना और आर्यन अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों बेहद छोटे दिख रहे हैं। तस्वीरों में शाहरुख अपने बच्चों के साथ पोज देते की कोशिश कर रहे हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ सुहाना ने कैप्शन में लिखा, 'लव यू द मोस्ट।'
 
बता दें कि शाहरुख खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। किंग खान के बर्थडे पर हजारों फैंस उनके घर मन्नत के बाहर एकत्रित होते हैं। शाहरुख भी उनका अभिनंदन करने घर से बाहर आते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अनुष्का शर्मा ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, प्रेग्नेंसी की खबरों को मिली हवा!