शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 16 abdu roziks enemy hasbulla magomedov to enter the show
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (17:46 IST)

'बिग बॉस 16' में होगी अब्दू रोजिक के दुश्मन हसबुल्ला की एंट्री!

'बिग बॉस 16' में होगी अब्दू रोजिक के दुश्मन हसबुल्ला की एंट्री! | bigg boss 16 abdu roziks enemy hasbulla magomedov to enter the show
सलमान खान का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' इन दिनों सुर्खियों में हैं। दुनिया के सबसे छोटी हाइट के‍ सिंगर अब्दू रोजिक भी बिग बॉस का हिस्सा बने हैं। शो में अब्दू सभी के फेवरेट बने हुए हैं। अब्दू की क्यूटनेस के सभी दिवाने हैं। वह घर में ना किसी से फालतू बोलते हैं और ना ही झगड़ा करते हैं।

 
वहीं अब बिग बॉस के घर में अब्दू रोजिक की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बिग बॉस के घर में मेकर्स अब अब्दू के दुश्मन की एंट्री करवाने वाले हैं। अब्दू के दुश्मन का नाम हसबुल्ला मैगोमेदो है। खबरों के अनुसार हसबुल्ला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाले हैं। 
 
हसबुल्ला रूस के रहने वाले ब्लॉगर हैं। 20 साल के हसबुल्ला भी अब्दू की तरह ही 3 फुट के हैं। उन्हें टिकटॉक पर वीडियो बनाने के लिए जाना जाता है। 2021 में हसबु्लला ने अब्दू रोजिक को फाइट करनेके लिए चैलेंज किया था।
 
हालांकि हसबुल्ला और अब्दू के बीच किसी तरह की लड़ाई नहीं हुईं, लेकिन ये एक-दूसरे को अपना कॉम्पिटीटर मानते हैं। दोनों के बीच अक्सर कोल्ड वॉर भी देखने को मिलता है। अब बिग बॉस के मेकर्स हसबुल्ला और अब्दू रोजिक की इस दुश्मनी से टीआरपी बटोरने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
सलवार सूट पहन जाह्नवी कपूर ने जीता फैंस का दिल, तस्वीरें वायरल