1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 16 25 lakhs reduced from the prize money

बिग बॉस 16 : इन कंटेस्टेंट्स की वजह से प्राइज मनी से कम हुए 25 लाख रुपए

bigg boss 16
'बिग बॉस 16' के घर में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कई रिश्ते बनते-बिगड़ते दिख रहे हैं। इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए सुंबुल तौकीर, अर्चना गौतम और सौंदर्या शार्मा नॉमिनेट हुई थी। लेकिन शो में कुछ ट्विस्ट आया और ये तीनों ही शो से बाहर नहीं हुईं।

 
दरअसल, सलमान खान ने ऐलान किया की इस हफ्ते नॉमिनेट दर्शक नहीं बल्कि घर के सदस्य करेंगे। ऐसे में तीनों की तकदीर का फैसला करने का दारोमदार उनके दोस्तों पर डाल दिया। तीनों को अपना एक साथी चुनना था। अर्चना गौतम ने प्रियंका, सौंदर्या शर्मा ने गौतम को और सुंबुल ने साजिद खान को चुना।
 
सलमान खान ने बताया कि अगर इस टास्क में दो बजर बजे तो प्राइज मनी से 25 लाख रुपए कटेंगे और अगर कोई बजर नहीं बजा तो एक सदस्य घर से बेघर होगा। लेकिन प्रियंका, गौतम और साजिद ने तीनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को बचाने के लिए बजर बजाया। जिस कारण शो से सुंबुल, अर्चना और सौंदर्या बाहर नहीं हुई।
 
लेकिन इस कारण शो की प्राइज मनी 25 लाख रुपए कम हो गई। इसके बाद शो में कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई होने लगी। वीकेंड का वार में सलमान खान ने साजिद खान को खूब फटकार भी लगाई है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
विवादों में घिरी शाहरुख खान की 'जवान', फिल्म की कहानी कॉपी करने का लगा आरोप