• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt reaches hospital for delivery with ranbir kapoor
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 6 नवंबर 2022 (10:52 IST)

रणबीर कपूर संग अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट, कपूर खानदान में जल्द आएगा नन्हा मेहमान!

रणबीर कपूर संग अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट, कपूर खानदान में जल्द आएगा नन्हा मेहमान! | alia bhatt reaches hospital for delivery with ranbir kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। खबरों के अनुसार आलिया भट्ट अपनी डिलीवरी के लिए 6 नवंबर को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंच चुकी हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। 

 
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार डिलीवरी के लिए आलिया को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। आलिया और रणबीर सुबह करीब साढ़े सात बजे यहां पहुंच चुके हैं।
 
इसके पहले खबर आई थी कि आलिया नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह तक बेबी के जन्म दे सकती हैं। अप्रैल 2022 में आलिया और रणबीर ने शादी की थी। शादी के महज दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
विवादों में घिरी शाहरुख खान की 'जवान', फिल्म की कहानी कॉपी करने का लगा आरोप