सम्बंधित जानकारी
- Bigg Boss 15 : अभिजीत बिचुकले ने किस के लिए देवोलीना भट्टाचार्य को किया ब्लैकमेल, भड़कीं एक्ट्रेस
- लुंगी पहन सनी लियोनी ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
- Bigg Boss 15 : रितेश ने नेशनल टीवी पर किया राखी सावंत को किस, शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस
- Bigg Boss 15 : मुश्किल में फंसे उमर रियाज, डिजाइनर ने दर्ज कराया केस, लगाया यह आरोप
- Bigg Boss 15 के घर में राखी सावंत लेंगी पति रितेश से तलाक!
Bigg Boss 15 : घर में एंट्री करेंगी सनी लियोनी, कंटेस्टेंट्स के साथ खेलेंगी मजेदार टास्क
बिग बॉस 15 के घर में हर दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलता है। वहीं हर हफ्ते 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आते हैं। इतना ही नहीं इस एपिसोड में कोई सेलेब्स भी घर में शिरकत करता है।
इस हफ्ते बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी अदाओं के जलवे बिखेरने के लिए बिग बॉस के घर में एंटर करेंगीं। वह इस शो में सिंगर कनिका कपूर के साथ आने वाली हैं। जहां वो अपने नए गाने 'मधुबन में राधिका नाचे' को प्रमोट करते दिखाई देंगी।
इस दौरान सनी लियोनी घरवालों के साथ एंटरटेनिंग टास्क करेंगी। उनके आने पर बिग बॉस के घर में जोरों शोरों से तैयारियां की गईं है। घर में एक पूल पार्टी का आयोजन किया जाने वाला है, जिसके लिए घर के गार्डन एरिया को एक पूल में तब्दील कर दिया गया है।
शो के सभी कंटेस्टेंट्स स्विम आउटफिट पहने डांस करते हुए और मॉकटेल का आनंद लेते दिखाई देंगे। सनी उनके साथ काफी मस्ती करेंगी। सनी लियोनी घर के लोगों से बास्केटबॉल से टास्क भी करवाते नजर आएंगी।
बता दें कि सनी लियोनी बिग बॉस 5 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। इस शो में आने के बाद सनी ने अपनी अदाओं और स्टाइल से सबको दीवाना बना दिया था।
