सम्बंधित जानकारी
- अभिषेक रावत ने टीवी शो 'कामना' में अपने किरदार मानव को लेकर कही यह बात
- 'ब्रह्मास्त्र' का साउथ लैंग्वेज संस्करण प्रस्तुत करेंगे एसएस राजामौली
- सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' में नजर आएंगी ये दो एक्ट्रेसेस
- 'निक जोनस की पत्नी' कहने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही यह बात
- करीना कपूर को आई अपने बच्चों की याद, कोरोना से संक्रमित एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट
डांस मेरी रानी : नोरा फतेही के लिए आसान नहीं था 'जलपरी' बनना, स्ट्रेचर पर नजर आईं एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने शानदार डांस मूव्स से लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। नोरा फतेही जल्द ही गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो 'नाच मेरी रानी' में डांस का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं। इस गाने में वह 'जलपरी' बनी हुई हैं।
'जलपरी' बनने के लिए नोरा को काफी मेहनत करना पड़ी हैं। गाने में नोरा फतेही ने मरमेड जैसा दिखने के लिए वैसा ही कॉस्ट्यूम पहना। इस ड्रेस की वजह से वो मूव नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में उनकी टीम उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर इधर से उधर मूव कर रही थी।
हाल ही में गुरु रंधावा ने एक वीडियो शेयर किया है, नोरा फतेही स्ट्रेचर पर लेटी दिख रही हैं। नोरा फतेही को उन्हीं के टीम के लोग स्ट्रेचर पर लाकर पानी में उतार रहे हैं जिससे गाने की शूटिंग की जा सके। नोरा फतेही का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरों के अनुसार नोरा फतेही ने जलपरी की जो ड्रेस पहनी है उसे बनाने में लगभ 3 महीने का समय लगा है। इस ड्रेस को विदेश में तैयार किया गया है, जिसका वजन लगभग 15 किलो है। इस ड्रेस को पहनकर मूव करना बेहद ही मुश्किल का काम है, जिस वजह से शूटिंग के दौरान नोरा को स्ट्रेचर पर लिटाकर मूव कराया गया है।
गुरु रंधावा और नोरा फतेही का वीडियो सॉन्ग 'नाच मेरी रानी' 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर रिलीज होने वाला है। यह गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।
