1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. abhishek rawat opens up about his character manavs dilemma in kaamnaa

अभिषेक रावत ने टीवी शो 'कामना' में अपने किरदार मानव को लेकर कही यह बात

kaamnaa
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के जिंदगी से जुड़े ड्रामा 'कामना - जहां होगा ख्वाहिशों और उसूलों का आमना-सामना' ने मानव (अभिषेक रावत) और आकांक्षा (चांदनी शर्मा) के प्यारे सफर के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस शो के दौरान सभी दर्शकों ने देखा कि किस तरह एक मध्यमवर्गीय दंपत्ति अपनी अलग-अलग विचारधाराओं के बावजूद अपनी राह में आने वाली मुश्किलों से निपटते हैं, जहां वो भोपाल से इंदौर शिफ्ट होते हैं। 

 
नए-नए चैलेंजेस, चौंकाने वाले खुलासे और हर एपिसोड के अंत में एक रोमांचक मोड़ ने दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या आकांक्षा के अरमान सही है या मानव के सिद्धांत? आगे वैभव कपूर (मानव गोहिल) का आकांक्षा के प्रति आकर्षण इस दंपत्ति की जिंदगी में नए-नए मोड़ लेकर आएगा, खास तौर से मानव के लिए जो खुद को एक मुश्किल स्थिति में पाता है।
 
इस शो में अभिषेक रावत का किरदार एक सीधे-सादे पारिवारिक इंसान का है, जो ईमानदार जिंदगी जीने में यकीन रखता है। जहां उनकी शादी आकांक्षा से हुई है, जो मानती है कि इस दुनिया में पैसा खुशी खरीद सकता है, वहीं वो अपने सिद्धांतों के खिलाफ जाए बिना अपनी पत्नी को खुश रखने की बहुत कोशिश करता है। आने वाले ट्रैक में मानव रिश्वत लेता नजर आएगा। एक्टर अभिषेक ने बताया कि प्यार आपको वो करने पर मजबूर कर देता है, जिसे आपने कभी ना करने की कसम खाई हो।
 
उन्होंने कहा, एक वाक्य बड़ा मशहूर है - लव के लिए कुछ भी करेगा। मानव बाजपाई एक सीधा सादा आदमी है, जो इस समय एक आशंका से गुजर रहा है, जहां उन्हें अपने सिद्धांतों के खिलाफ जाना पड़ता है और रिश्वत देने पर सहमत होना पड़ता है क्योंकि वो अपनी पत्नी को खुश देखना चाहता है। मानव के किरदार ने हमें सिखाया है कि जिंदगी में खुश रहने के लिए छोटी से छोटी चीज ही काफी है और हमें हर पल का मजा लेना चाहिए। 
 
अभिषेक ने कहा, इस खास सीन की शूटिंग ने मुझ पर एक असर किया है क्योंकि उसे एक उलझन का सामना करना पड़ रहा है, जब उसे कुछ ऐसा करने के लिए झुकना पड़ता है, जो उसकी ख्वाहिश के खिलाफ है और बड़ा मुश्किल है। ऐसा लगता है जैसे उसकी पूरी दुनिया हिल गई है। मुझे यकीन है कि जब आप यह सीन देखेंगे तो उन्हें भी इसी तरह का एहसास होगा। अब आगे जो वो करने जा रहा है, वो देखना बड़ा दिलचस्प होगा और मैं सिर्फ यह कहकर अपनी बात खत्म करना चाहूंगा कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।
अगला लेख
मालवा की दादी ने जीता KBC : मस्त है यह जोक