1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 15 simba nagpal evicted from the show

Bigg Boss 15 : टॉप 5 कंटेस्टेंट्स ने नहीं दिया सिम्बा नागपाल का साथ, घर से हुए बेघर

Bigg Boss 15
रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के घर में एक और शॉकिंग एविक्शन हो गया है। शक्ति एक अस्तित्व के एहसास की फेम एक्टर सिम्बा नागपाल बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं।

 
बिग बॉस के घर में इस सीजन का अब तक का सबसे शॉकिंग एविक्शन टास्क हुआ। टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को बॉटम 6 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को बचाने का मौका मिला था। सिम्बा नागपाल को किसी ने भी नहीं बचाया और उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा। 
 
जय भानुशाली को निशांत भट्ट ने बचाया तो शमिता शेट्टी ने अपनी दोस्त नेहा भसीन को बचाया। प्रतीक सहजपाल को राजीव, विशाल कोटियन को तेजस्वी ने सेफ किया। वहीं करण कुंद्रा ने उमर रियाज का साथ‍ दिया। 
 
वहीं बिग बॉस 15 के घर में वाइल्डकार्ड एंट्री होने वाली है। रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी भी बिग बॉस 15 के घर में कदम रखेंगी। राखी सावंत के भी घर में आने की चर्चा है। इसके अलावा कोरोना की चपेट में आ जाने की वजह से अभिजीत बिचुकले ने बिग बॉस 15 में आने का प्लान कैंसिल कर दिया है।
 
अगला लेख
कंगना रनौट ने FIR दर्ज होने पर शेयर की BOLD Photo