1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 15 afsana khan drinks oil instead of water

Bigg Boss 15 : अफसाना खान ने पानी की जगह पी लिया तेल, टास्क के दौरान हुईं घायल

Bigg Boss 15
'बिग बॉस 15' के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में 'जंगलवासियों' और 'घरवासियों' को 'जंगल में खुंखार दंगल' नाम का टास्क दिया गया था। इस टास्क को जीतने के लिए दोनों टीम्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान शमिता शेट्टी और तेजस्वी के चोट लगी वहीं अफसाना खान भागते हुए गिर गईं।

 
टास्क के दौरान अफसाना खान ने गलती से पानी की जगह तेल भी पी लिया। करण कुंद्रा और जय भानुशाली ने मुख्य घर में एंट्री की और निशांत भट्ट को कंबल से ढक दिया। शमिता शेट्टी को निशांत की रक्षा करते हुए देखा गया लेकिन वो कुछ नहीं कर पाईं। 
इस दौरान जंगलवासी अफसाना से कहते हैं कि शमिता को रोकने के लिए घर के अंदर आए। अफसाना घर के अंदर जाती है इस दौरान उन्हें प्यास लगती हैं तो वह किचन में जाकर एक गिलास देखती हैं और उसे पी लेती हैं। अफसाना को लगता है कि वह पानी था। वो पीने के बाद अफसाना करण से पूछती है कि पानी का टेस्ट अजीब क्यों लग रहा है इस पर करण कहते हैं कि वो तेल था।
 
इसके बाद वह शमिता से जाकर भी कंफर्म करती हैं। शमिता ने अफसाना को खूब पानी पीने को कहा। बाद में जंगल एरिया में जब अफसाना खान 'घरवासियों' के निशाने पर थीं तो प्रतीक सहजपाल अफसाना पर स्टीकर चिपकाने की कोशिश करते दिखे। तेजस्वी, डोनल और विधि अफसाना को वहां से भागने के लिए कहती हैं। 
 
अफसाना भागते हुए अचानक से गिर जाती हैं और खुद को चोट लगवा लेती हैं। उनके सिर में इतनी ज्यादा चोट लग जाती है कि उनके लिए मेडिकल टीम को भी आना पड़ता है।
 
अगला लेख
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की 'गॉडफादर' में गाना गाएंगी ब्रिटनी स्पीयर्स!